Advertisement

ओलंपिक एंबेसडर विवाद: ऐशवर्या ने किया सलमान की नियुक्ति का समर्थन

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिनेता सलमान खान को आगामी रिओ ओलंपिक्स के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाए जाने का समर्थन किया है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय कभी सलमान खान की प्रेमिका रह चुकी हैं।
ओलंपिक एंबेसडर विवाद: ऐशवर्या ने किया सलमान की नियुक्ति का समर्थन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आगामी रिओ ओलंपिक्स के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाए जाने के आईओए के फैसले पर छिड़े विवाद के बीच अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने सलमान का समर्थन किया है। मंगलवार को एक कार्यक्रम में इस विवाद पर उनका नजरिया पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा, मेरा कहना है कि जो कोई भी देश का सही से प्रतिनिधित्व कर रहा है या कला, संगीत या खेल की बेहतरी के लिए काम कर रहा है, या इनके लिए बोलता है और उसके लिए खड़ा होता है, वह ठीक है और इस तरह उन्हें मान्यता मिलनी चाहिए। सलमान के चयन को लेकर इसलिए विवाद हुआ क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इसके लिए कोई खेल शख्सियत ज्यादा ठीक रहती, वहीं कुछ खेल हस्तियों, अभिनेताओं और नेताओं ने लोकप्रिय अभिनेता को दूत बनाने के भारतीय ओलंपिक संघ के फैसले का समर्थन किया है। 

 

दरअसल पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। ऐश्वर्या का सलमान के समर्थन में आना इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि वह सलमान की पूर्व प्रेमिका रह चुकी हैं। दोनों के रिश्ते काफी लंबे समय तक चले थे लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से दोनों का संबंध टूट गया और बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली। उसके बाद दोनों ही कलाकारों ने कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया और न ही कभी किसी कार्यक्रम में एक-दूसरे मिले। संबंध टूटने और शादी के बाद ऐश्वर्या और सलमान सार्वजनिक कार्यक्रमों में सामना हो जाने पर हमेशा एक दूसरे को नजरअंदाज करते रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad