Advertisement

ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर सन 1973 को हुआ...
ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवम्बर सन 1973 को हुआ था। आज ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।।

 

 

 

 

 

 

हम दिल दे चुके सनम (1999)

 

 

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म। मुख्य भूमिका में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान नजर आए। इस्माइल दरबार का संगीत। फिल्म कामयाब रही। 

 

 

 

 

 

 

 

मोहब्बतें (2000)

 

आदित्य चोपड़ा की फिल्म। जतिन ललित का संगीत। मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय नजर आईं। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

 

देवदास (2002)

 

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म। उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित फिल्म। फिल्म में मुख्य भूमिका शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ ने निभाई। 

 

 

 

सरबजीत ( 2016 )

 

सरबजीत भाई और बहन के अटूट रिश्ते को सुंदरता और भावुकता के साथ दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म देखते हुए कई बार आंसू निकलते हैं। सरबजीत नामक युवक भूलवश भारत की सीमा पार कर के पाकिस्तान पहुंच जाता है। पाकिस्तानी सैनिक सरबजीत को जेल में बंद कर देते हैं। सरबजीत की बहन अपने भाई की रिहाई के लिए जी जान लगा देती है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad