Advertisement

इश्कजादे अब बनेंगे फरार संदीप-पिंकी

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को साथ काम किए पांच साल बीत गए। लेकिन इश्कजादे का भूत अब भी दर्शकों के सिर से नहीं उतरा है।अब दोनों संदीप और पिंकी फरार से दोबारा स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म को दिबाकर बैनर्जी निर्देशित करेंगे।
इश्कजादे अब बनेंगे फरार संदीप-पिंकी

संदीप और पिंकी फरार एक ड्रामेटिक थ्रिलर है। दो विभिन्न इलाकों से आए एक लड़के और एक लड़की की कहानी है जो परिस्थितियों के चलते मिलते हैं और बाद में यही उनकी दोस्ती की वजह बनती है।

 

यह कहानी एक ऐसे लड़के और लड़के की है जो एक दूसरे का साथ पसंद नहीं करते लेकिन एक दूसरे के बिना उस परिस्थिति से निकल भी नहीं सकते, जिसमें वे फंसे हैं। वैसे भी कहानी कुछ भी हो अर्जुन और परिणीति की जोड़ी को लोग पसंद करते हैं। इसलिए निर्देशक दिबाकर बैनर्जी भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad