Advertisement

तो हो गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई! जल्द गूंजेगी शहनाई

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने स्टार एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़...
तो हो गई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई! जल्द गूंजेगी शहनाई

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने स्टार एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' को छोड़ अपने सभी फैंस को चौंका दिया है। इस बीच प्रियंका से जुड़ी एक और बड़ी खबर यह सामने आई कि प्रियंका ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है।  

पीपुल (people) वेबसाइट के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के टिफनी (Tiffany) स्टोर से प्रियंका के लिए अंगूठी खरीदी थी। प्रियंका, निक को पिछले दो महीने से डेट कर रही थीं और अब उनकी सगाई की खबर सामने आई हैं।

खबरों की मानें तो प्रियंका अक्टूबर में निक से शादी करेंगी। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। कुछ दिन पहले ही प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए भारत लेकर आई थीं।

इसके बाद निक और प्रियंका का पूरा परिवार गोवा गया था। प्रियंका 2 साल बाद फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही थीं लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड निक के लिए उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म भी छोड़ दी। फिल्म छोड़ने की जानकारी डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट करके दी।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जब मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो उनकी उंगली में एक डायमंड रिंग दिखी। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि प्रियंका ने सगाई कर ली है। जैसे ही प्रियंका की नजर कैमरों पर पड़ी तो उन्होंने अपनी उस रिंग को छिपाने की खूब कोशिश भी की। वैसे, अब यह कन्फर्म हो गया है कि प्रियंका और निक जोनस ने सगाई कर ली है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad