Advertisement

दशहरा स्पेशल : हिन्दी फिल्मों में दशहरे का फिल्मांकन

आज पूरा देश विजयदशमी का त्यौहार मना रहा है। हिन्दी सिनेमा में भी दशहरे के पर्व को विशेष रूप से फिल्माया...
दशहरा स्पेशल : हिन्दी फिल्मों में दशहरे का फिल्मांकन

आज पूरा देश विजयदशमी का त्यौहार मना रहा है। हिन्दी सिनेमा में भी दशहरे के पर्व को विशेष रूप से फिल्माया गया है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे को इसी थीम के अंतर्गत फिल्मों में दिखाया गया है। दशहरे के पर्व पर जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें दशहरे को प्रमुखता से दिखाया गया है।

 

 

 

स्वदेस (2004)

 

 

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में दशहरे का दृश्य गीत पल पल है भारी के दौरान आता है। फिल्म में गायत्री का किरदार निभा रही अभिनेत्री इस गाने में सीता की भूमिका निभाती है। शाहरुख खान फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। यह बताते हैं कि किस तरह हम अपनी बुराइयों पर विजय पा सकते हैं और अपने भीतर के रावण का अंत कर सकते हैं। 

 

 

बजरंगी भाईजान (2015)

 

फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर गीत "तू चाहिए" के दौरान विजयदशमी पर्व का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। दोनों बच्चों के साथ दशहरे का त्यौहार मनाते हैं। प्रीतम के संगीत ने दशहरे के दृश्य को और सुंदर बना दिया।

 

 

 

कलंक (2019)

 

कलंक यूं तो दर्शकों को आकर्षित करने में असफल रही मगर फिल्म में दशहरे के त्यौहार के कुछ अद्भुत दृश्य हैं। जिस सीन में आलिया भट्ट और वरुण धवन पहली बार मिलते हैं, उसमें दशहरे के रावण दहन का सुंदर चित्रण है। 

 

 

रा वन (2011)

 

शाहरुख खान की यह फिल्म कामयाब नहीं हुई थी लेकिन इस फिल्म से यह संदेश जरुर गया था कि बुराई पर हमेशा ही अच्छाई की जीत होती है। यह साइंस फिक्शन फिल्म रावण के चरित्र को दिखाती है। अर्जुन रामपाल जब वीडियो गेम की दुनिया से असल दुनिया में आते हैं तो रावण के जलते हुए पुतले का दृश्य नजर आता है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad