Advertisement

नागार्जुन के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज दक्षिण भारतीय फिल्मों के सफल अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन का जन्मदिन है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त...
नागार्जुन के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज दक्षिण भारतीय फिल्मों के सफल अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन का जन्मदिन है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त सन 1959 को चेन्नई में हुआ था। नागार्जुन के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

क्रिमिनल (1995 )

 

 

क्रिमिनल अभिनेता नागार्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका नागार्जुन, मनीषा कोइराला, रामया कृष्णा ने निभाई। इंदीवर के गीत और एम एम कीरवानी का संगीत। इस फिल्म से नागार्जुन को हिंदी भाषी दर्शकों में पहचान मिली। 

 

 

 

 

शिवा (1990)

 

 

शिवा निर्देशक रामगोपाल वर्मा की एक्शन फिल्म है। यह रामगोपाल वर्मा की डेब्यू तेलुगु फिल्म शिवा का रीमेक है। इसे रामगोपाल वर्मा की प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है। मजरुह सुल्तानपुरी के गीत और इलैयाराजा का संगीत। फिल्म में मुख्य भूमिका नागार्जुन और अमाला ने निभाई। यह नागार्जुन की पहली हिन्दी फिल्म थी। 

 

 

 

 

 

गीतांजलि (1989)

 

 

गीतांजलि निर्देशक मणि रत्नम की तेलुगु फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका नागार्जुन और गिरिजा ने निभाई। फिल्म में इलैयाराजा का संगीत शामिल किया गया। गीतांजलि दो बीमार लोगों की कहानी है, जो एक दूसरे के प्रेम में पड़ जाते हैं। फिल्म को नागार्जुन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म माना जाता है। 

 

 

 

 

 

मास ( 2004 )

 

मास निर्देशक राघव लॉरेंस की फिल्म है। इसका निर्माण नागार्जुन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत किया। फिल्म में मुख्य भूमिका नागार्जुन, राहुल देव, ज्योतिका, रघुवरन ने निभाई। इस फिल्म ने सफलता की ऊंचाइयां हासिल की। टीवी पर प्रसारित होने पर दर्शकों के दिलों में फिल्म को विशेष स्थान हासिल हुआ। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad