Advertisement

रणदीप हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्मदिन है। 20 अगस्त सन 1976 को जन्म लेने वाले रणदीप...
रणदीप हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर, जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा का जन्मदिन है। 20 अगस्त सन 1976 को जन्म लेने वाले रणदीप हुड्डा ने बतौर मुख्य हीरो और सहायक अभिनेता कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

सरबजीत (2016)

 

 

सरबजीत एक बायोपिक फिल्म है। फिल्म की कहानी भारतीय नागरिक सरबजीत के जीवन पर आधारित है, जो एक रात धोखे में भारतीय सीमा पार के पाकिस्तान पहुंच जाता है और जेल में कैद कर लिया जाता है।उसकी बहन अपने भाई को पाकिस्तानी जेल से छुड़ाने के लिए संघर्ष करती है। फिल्म में सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया। यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और अहम किरदार रहा। उमंग कुमार का निर्देशन। जीत गांगुली, अमाल मलिक और तनिष्क बागची का संगीत। रणदीप हुड्डा के साथ ऐश्वर्या राय, दर्शन कुमार, रिचा चढ्ढा मुख्य भूमिका में नजर आए। 

 

 

 

दो लफ्जों की कहानी (2016)

 

दो लफ्जों की कहानी एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन दीपक तिजोरी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल ने निभाई। फिल्म का संगीत अमाल मलिक, अर्जुन हरजाई और अंकित तिवारी ने दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन प्रेमी हृदय के संवेदनशील लोगों को फिल्म पसन्द आई। 

 

 

 

 

 

 

 

सुल्तान (2016 )

 

सुल्तान अली अब्बास जफर की फिल्म है। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का निमार्ण किया। सुल्तान में मुख्य भूमिका सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, अमित साध ने निभाई। फिल्म के गीत इरशाद कामिल ने लिखे और संगीत विशाल -शेखर ने दिया। फिल्म में रणदीप हुड्डा मिक्स मार्शल आर्ट्स कोच की भूमिका में नजर आए। फिल्म की कामयाबी की ऊंचाइयों को छुआ। 

 

 

 

 

 

हाईवे (2014 )

 

हाईवे निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में मुख्य भूमिका रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट ने निभाई। इरशाद कामिल के गीत और ए आर रहमान का संगीत। फिल्म कामयाब रही। लोगो ने रणदीप और आलिया के अभिनय को खूब पसंद किया। 

 

 

 

 

 

 

 

रंग रसिया (2008 )

 

रंग रसिया निर्देशक केतन मेहता की फिल्म है। यह फिल्म महान भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित है। राजा रवि वर्मा को हिंदू देवी देवताओं की तस्वीरें बनाने के लिए जाना जाता है। हमारे घर के मंदिर में जो देवी देवताओं की तस्वीरें हैं, उनमें अधिकतर राजा रवि वर्मा की कृति हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका रणदीप हुड्डा और नंदना सेन ने निभाई। फिल्म का संगीत संदेश शांडिल्य ने दिया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad