Advertisement

धमेंद्र के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा जगत के सफल अभिनेता धर्मेंद्र का जन्मदिन है। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर सन 1935 को हुआ था।...
धमेंद्र के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा जगत के सफल अभिनेता धर्मेंद्र का जन्मदिन है। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर सन 1935 को हुआ था। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

 

शोले (1975)

 

निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। 

 

 

 

ड्रीम गर्ल (1977)

ड्रीम गर्ल निर्देशक प्रमोद चक्रवती की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत और आनंद बख्शी के गीत। हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, अशोक, प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी खूब पसंद की गई। 

 

 

सीता और गीता (1972)

 

सीता और गीता निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म है। सलीम जावेद की स्क्रिप्ट। आर डी बर्मन का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार ने निभाई। फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

 

धरमवीर (1977)

 

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का संगीत। आनंद बख्शी के गीत। मुख्य भूमिका में धर्मेंद्र, जीतेंद्र, नीतू सिंह, जीनत अमान, प्राण, जीवन, रंजीत नजर आए। फिल्म बेहद कामयाब साबित हुई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad