Advertisement

एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी "धोनी" की कहानी, दिशा पटानी ने शेयर किया पोस्टर

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड...
एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक, महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" करीब सात साल के बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म ना केवल धोनी, बल्कि स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिशा पटानी के लिए भी जानी जाती है। 

 

फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की प्रेमिका "प्रियंका झा" का किरदार निभाने वाली दिशा पटानी का स्क्रीन टाइम भले कम था, लेकिन अपने काम से उन्होंने हर किसी का दिल जीता। अब चूंकि, फिल्म एक बार फिर 12 मई को रिलीज होने जा रही है तो दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर किया है। साथ में लिखा है कि "इस के लिए बहुत आभारी हूं"।

 

उल्लेखनीय है कि, सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार बेहतरीन तरह से पकड़ा था। फिल्म समीक्षक तो यहां तक कहते हैं कि, यह फिल्म बायोपिक के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रही है। बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान के जीवन पर आधारित यह फिल्म साल 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की श्रेणी में शामिल थी। इस फिल्म ने तब 215 करोड़ से अधिक की कमाई थी। फिल्म में किआरा आडवाणी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी अन्य भूमिका में दिखे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad