Advertisement

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर हार्पर कोलिंस करेगा उनकी किताब प्रकाशित

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रानी मुखर्जी बतौर लेखिका अपनी नई पारी शुरु करने जा रही हैं। 21 मार्च 2023 को...
अभिनेत्री रानी मुखर्जी के जन्मदिन पर हार्पर कोलिंस करेगा उनकी किताब प्रकाशित

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रानी मुखर्जी बतौर लेखिका अपनी नई पारी शुरु करने जा रही हैं। 21 मार्च 2023 को उनके जन्मदिन के अवसर पर, हार्पर कोलिंस से उनकी आत्म कथात्मक पुस्तक प्रकाशित होकर आने वाली है।इस किताब में रानी मुखर्जी की हिन्दी फिल्मों की यात्रा दर्ज होगी, जिसे पढ़ना उनके प्रशंसकों के लिए खास अनुभव होगा। हार्पर कोलिंस ने घोषणा की है कि 21 मार्च 2023 को रानी मुखर्जी की आत्मकथा प्रकाशित की जाएगी। 

इस बारे में जानकारी देते हुए रानी मुखर्जी ने कहा "हिन्दी सिनेमा में 25 साल के सुनहरे सफर के दौरान मैंने कभी अपनी यात्रा और जीवन के बारे में बातचीत नहीं की। हिन्दी सिनेमा में महिला अभिनेत्री होने के कारण, हमें लगातार जज किया जाता है, धारणाएं बनाई जाती हैं, बातें कही जाती हैं। मुझे कभी समय नहीं मिला इनके बारे में ज्यादा सोचने का। इस किताब के माध्यम से मैंने अपने बचपन से लेकर आज की यात्रा को फिर से एक बार जिया है। यह किताब उन सभी दर्शकों के लिए है, जिन्होंने अपने प्यार से मुझे जमीन से जोड़े रखा है। अपने जन्मदिन पर रिलीज होने जा रही इस किताब पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं उत्सुक हूं।"

हार्पर कोलिंस से बुशरा अहमद ने कहा "2000 के दशक में बड़े होने वाले लोगों के लिए रानी मुखर्जी एक विशेष स्थान और महत्व रखती हैं। उस समय सोशल मीडिया की आपधापी नहीं थी। तब रानी मुखर्जी ने सशक्त महिला किरदार निभाए। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि उन्होंने अपनी किताब के लिए हमारे प्रकाशन समूह हार्पर कोलिंस इंडिया को चुना है।"

रानी मुखर्जी ने अपने सफल फिल्मी करियर में वीर जारा, युवा, कुछ कुछ होता है, मर्दानी, नो वन किल्ड जेसिका, हिचकी जैसी कामयाब और सार्थक फिल्में दी हैं। हार्पर कोलिंस इंडिया हार्पर कोलिंस प्रकाशन की भारतीय इकाई है। भारतीय उपमहाद्वीप के श्रेष्ठ लेखकों की किताबों को प्रकाशित करने का श्रेय हार्पर कोलिंस इंडिया को जाता है। हर साल 200 नई किताबों का प्रकाशन होता है। प्रकाशन के मुख्य लेखकों को देश विदेश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad