Advertisement

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का पर किंग खान की चुप्पी

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का पर फिल्म प्रमाणन बोर्ड के इनकार के बाद बयानबाजी का दौर चल पड़ा है। फरहान अख्तर, कबीर खान, नीरज घायवान, सुधीर मिश्रा, रेणुका शहाणे जैसे सितारे इस फिल्म के पक्ष में आ गए हैं। लेकिन इसी मसले पर शाहरुख खान ने चुप्पी साध ली है।
लिपस्टिक अंडर माय बुर्का पर किंग खान की चुप्पी

हर बात में अपनी राय जाहिर करने वाले शाहरुख खान से जब लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के बारे में सवाल किए गए उन्होंने कहां बेहतर होगा मुझसे उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में सवाल किए जाए। उनकी यह चुप्पी कई लोगों के लिए हैरानी वाली बात है।

हमेशा खबरों के मामले में अपडेट रहने वाले शाहरुख खान ने कहा, मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता क्योंकि मैं छुट्टी पर था। इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में सराहना मिली है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad