Advertisement

मैं कभी डेट पर नहीं गई : प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने प्रेम जीवन पर खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं।
मैं कभी डेट पर नहीं गई : प्रियंका

33 वर्षीय अभिनेत्री ने इनस्टाइल पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम जीवन पर बातें कीं। प्रियंका ने कहा,  मैं कभी डेट पर नहीं गई। मैं हमेशा संबंध में रही। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अचानक से डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है। उन्होंने कहा,  यह बहुत अलग है। आप किसी का पसंद करते हैं, आप एक दूसरे को रिझाते हैं, आप एक रिश्ते में आते हैं। आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि डेटिंग की जवाबदेही नहीं होती है। हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाऊंगी। प्रियंका का नाम पूर्व में शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जोड़ा गया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad