Advertisement

एमएसजी-2 पर पंजाब-झारखंड में उबाल

झारखंड सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (एमएसजी-2) को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया। फिल्म को कथित तौर पर आदिवासियों के संबंध में की गई विवादित टिप्पणियों के चलते प्रतिबंधित किया गया है।
एमएसजी-2 पर पंजाब-झारखंड में उबाल

इस फिल्म को लेकर पंजाब में भी बवाल हो गया है। यह फिल्म पंजाब में रीलिज नहीं हुई, जिसकी वजह से राम रहीम के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। कुछ जगहों पर डेरे के लोगों ने रेल रोकी जिसके कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक बयान में आज कहा कि उनकी सरकार किसी भी कीमत पर आदिवासियों या किसी भी समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ की अनुमति किसी को भी नहीं देगी। एमएसजी-2 फिल्म में आदिवासियों के खिलाफ विवादित टिप्पणियों के चलते उसे झारखंड में दिखाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाने का आदेश दिया गया।

इससे पहले राज्य में कल रिलीज हुई इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक सामाजिक संगठन ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय की भी शरण ली थी लेकिन न्यायालय ने इसे दिखाने पर तत्काल कोई प्रतिबंध न लगाते हुए सभी संबद्ध पक्षों को नोटिस जारी किया था और मामले की सुनवाई 23 सितंबर को तय की थी।

हालांकि पंजाब में एमएसजी के पहले भाग पर कोई प्रतिबंध नहीं था। लेकिन इस बार कुछ सिख संगठनों की आपत्ति पर यह कदम उठाया गया है। पंजाब में फिल्म न दिखाए जाने का जबर्दस्त विरोध हो रहा है और आंदोलन उग्र हो रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad