Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता मंगल ढिल्लों नहीं रहे...फैंस को याद आया बेहतरीन करियर

अपने समय के मशहूर अभिनेता मंगल ढिल्लों का रविवार को निधन हो गया। 'जुनून' और 'बुनियाद' जैसे शो में काम...
बॉलीवुड अभिनेता मंगल ढिल्लों नहीं रहे...फैंस को याद आया बेहतरीन करियर

अपने समय के मशहूर अभिनेता मंगल ढिल्लों का रविवार को निधन हो गया। 'जुनून' और 'बुनियाद' जैसे शो में काम करने वाले अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे और लुधियाना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अभिनेता यशपाल शर्मा ने भी इस खबर की पुष्टि की और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया, "मंगल ढिल्लों जी, आरआईपी।"

 

बता दें कि उनके कई प्रशंसकों ने भी उन्हें उनके अभिनय कौशल के लिए याद किया। उनके एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "ओह! वह बहुत अच्छे अभिनेता थे। मैं उन्हें कई धारावाहिकों - जूनून, बुनियाद से स्पष्ट रूप से याद करता हूं।" एक अन्य ने कहा, "वह काफी शालीन खलनायक थे। उन्हें पहली बार बुनियाद में देखा था।"

 

गौरतलब है कि फरीदकोट के रहने वाले अभिनेता, निर्माता-निर्देशक और लेखक भी थे। उन्होंने अपनी कलाकारी से केवल बॉलीवुड और टीवी में नहीं बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी एक बड़ा नाम बनाया था। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। मंगल ढिल्लों रेखा स्टारर 'खून भरी मांग' में नजर आए थे। 

 

उन्होंने 'दयावान', 'जख्मी औरत', 'विश्वात्मा', 'प्यार का देवता', 'अंबा', 'तूफान सिंह', 'दलाल' और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। वह 'कथा सागर', 'किस्मत', 'घुटन', 'रिश्ता' और 'परम वीर चक्र' जैसे प्रसिद्ध टीवी शो का भी हिस्सा थे। उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाए और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad