Advertisement

कोंकणा की मदद से कल्कि बनेंगी एंग्लो इंडियन

कल्कि कोचलीन, कोंकणा सेन शर्मा की पहली निर्देशकीय फिल्म ए डेथ इन द गूंज में काम करने को लेकर खुश हैं।
कोंकणा की मदद से कल्कि बनेंगी एंग्लो इंडियन

फिल्म में कोलकाता की रहने वाली एक एंग्लो इंडियन लड़की की भूमिका निभाने वाली कल्कि ने बताया कि तलवार की अभिनेत्री बहुत अधिक मेहनती हैं और वह सेट पर हर चीज का बेहतर तरीके से प्रबंधन करती हैं।

कल्कि ने बताया, एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है। हमने शूटिंग शुरू की है। कोंकणा वास्तव में चरित्रों से लेकर परिधान तक हर चीज पर कड़ी मेहनत करती हैं। मैं कोलकाता की एंग्लो इंडियन लड़की की भूमिका निभा रही हूं ऐसे में उच्चारण को लेकर वह मेरी काफी मदद भी कर रही हैं।

इस फिल्म में कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी के अलावा विक्रांत मस्से, तिलोत्तमा शोम, गुलशन देवैया, ओम पुरी और तनुजा मुख्य भूमिका में हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad