Advertisement

करीना कपूर के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री करीना कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 21 सितम्बर सन 1980 को अभिनेता रणधीर...
करीना कपूर के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री करीना कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 21 सितम्बर सन 1980 को अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता कपूर के घर मुम्बई में हुआ था। करीना कपूर बेहद प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। आज करीना कपूर के जन्मदिन पर डालते हैं उनकी खास फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

 

 

 

चमेली (2004)

 

निर्देशक सुधीर मिश्रा और अनंत बलानी की फिल्म। संदेश शांडिल्य का संगीत और इरशाद कामिल के गीत। मुख्य भूमिका में करीना कपूर और राहुल बोस ने निभाई। करीना कपूर इस फिल्म में वैश्या के किरदार को निभाकर समीक्षकों और आलोचकों की दृष्टि में आईं। 

 

 

 

 

 

 

जब वी मेट (2007)

 

इम्तियाज अली की फिल्म। इम्तियाज अली की स्क्रिप्ट, इरशाद कामिल के गीत और प्रीतम का संगीत। करीना कपूर और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। जब वी मेट से करीना कपूर की विशिष्ट पहचान हिन्दी सिनेमा में बनी। फिल्म कामयाब रही और इसने करीना कपूर के लिए नए रास्ते खोले। 

 

 

 

 

 

 

बजरंगी भाईजान (2015)

 

निर्देशक कबीर खान की फिल्म। मुख्य भूमिका में सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए। फिल्म एक पाकिस्तानी बच्ची की कहानी है, जो गलती से भारत में छूट जाती है। प्रीतम का संगीत और नीलेश मिश्रा, मयूर पुरी, अमिताभ भट्टाचार्य, कौसर मुनीर के गीत। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और इसने सलमान खान और करीना कपूर को एक नई ऊंचाई दी। 

 

 

 

 

 

 

 

लाल सिंह चड्डा (2022 )

 

लाल सिंह चड्डा मशहूर अमरीकी फ़िल्म “फॉरेस्ट गंप “ का भारतीय रूपांतरण है। मुख्य भूमिका में आमिर खान और करीना कपूर नजर आए। प्रीतम का संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीत। फ़िल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म बॉयकॉट बॉलीवुड की भेंट चढ़ गई लेकिन दर्शकों को आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी पसन्द आई। 

 

 

 

 

 

3 इडियट्स (2009)

 

निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल है। रैंचो, फरहान और राजू इंजीनियरिंग कॉलेज में मिलते हैं और उनकी गहरी दोस्ती हो जाती है। रैंचो का दिमाग तकनीक के क्षेत्र में रुचि लेता है जबकि राजू और फरहान पारिवारिक दबाव में इंजीनियरिंग कर रहे होते हैं। तीनों दोस्त एक दूसरे की हर मुश्किल स्थिति में मदद करते हैं और कामयाबी हासिल करते हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन, करीना कपूर और बोमन ईरानी ने निभाई। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad