राजकुमार राव ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर उनकी आने वाली फिल्म न्यूटन का है। अभी यह फिल्म भारत में रीलिज नहीं हुआ है। लेकिन दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल में इसे सराहा जा चुका है। इस फिल्म का निर्देशन अमित वी मसुरकर ने किया है। 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में न्यूटन की धूम रही थी। इसे खूब तारीफ मिली थी।
‘न्यूटन’ को भी ईवीएम पसंद नहीं
आम आदमी को तो छोड़िए न्यूटन को भी शायद ईवीएम पर भरोसा नहीं है। ऐसा कयास इसलिए क्योंकि टेलेंटेड राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म के पोस्टर में ईवीएम लेकर भाग रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, सीधा आदमी उल्टी दुनिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement