Advertisement

'पाकीजा' फेम गीता कपूर को अस्पताल में अकेला छोड़ फरार हुआ बेटा, ओल्ड ऐज होम बना सहारा

फिल्म 'पाकीजा' की फेमस एक्ट्रेस गीता कपूर को तबीयत में सुधार के बाद आज उन्हें ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उनके बेटे राजा ने उन्हें एक हॉस्पिटल एडमिट कराया था, जिसके बाद वो अपनी मां लेने नहीं आया। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
'पाकीजा' फेम गीता कपूर को अस्पताल में अकेला छोड़ फरार हुआ बेटा, ओल्ड ऐज होम बना सहारा

दरअसल, इलाज पूरा होने के बाद जब डॉक्टर ने गीता के बेटे राजा को फोन कर मां को ले जाने के लिए कहा तो उसने ले जाने से मना कर दिया। गीता का इलाज करने में हॉस्पिटल का बिल करीब 1 लाख रुपए हो चुका था, जिसे चुकाने वाला कोई नहीं था। लेकिन जब ये खबर मीडिया में फैली तो फिल्म मेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने उनकी मदद की। उन्होंने अस्पताल के सारे बिल चुकाकर उन्हें अपने साथ ले गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुसीबत में काम आने वाले मेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी चाहते थे कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें ओल्ड एज होम में शिफ्ट कर दिया जाए। लेकिन हॉस्पिटल उन्हें तब तक नहीं भेज सकता जब तक उनका बेटा नो ऑब्जेक्शुन सर्टिफिकेट पर साइन ना कर दे। गीता ने अपने बेटे के ‌खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

गीता के लिए खुद पुलिस ने ओल्ड एज होम में शिफ्ट करने के लिए नो ऑब्जेक्शसन सर्टिफिकेट दिया है। अब वो आसानी से ओल्ड एज होम में जा सकती हैं। वहीं राजा की अभी तक कोई खबर नहीं है। राजा पेशे से कोरियोग्राफर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad