Advertisement

रिचा चड्डा और अली फजल विवाह सूत्र में बंधे, आज होगा मुंबई में भव्य रिसेप्शन

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रिचा चड्डा और अली फजल एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों विवाह सूत्र में बंध...
रिचा चड्डा और अली फजल विवाह सूत्र में बंधे, आज होगा मुंबई में भव्य रिसेप्शन

हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रिचा चड्डा और अली फजल एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों विवाह सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली में हुए हल्की, मेहंदी, कॉकटेल संगीत पार्टी तस्वीरों के साथ ही लखनऊ के रिसेप्शन की तस्वीरें भी साझा की हैं। 

 

 

 

तस्वीरों को देखकर अली फजल और रिचा चड्डा के प्रशंसकों और फिल्म जगत की हस्तियों ने बधाई दी है। सबने दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की है। 

 

 

 

 

अली जिन्ना और रिचा चड्ढा 4 अक्टूबर को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रिचा चड्डा और अली फजल का विवाह हो चुका था। मगर क्यूंकि दोनों कोरोना महामारी के कारण किसी को अपने विवाह समारोह में शामिल नहीं कर सके, इसलिए अभी विवाह समारोह से जुड़ी तमाम रस्में हो रही हैं। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, विद्या बालन, हुमा कुरैशी, संजय दत्त, तापसी पन्नू, करण जौहर के शामिल होने की संभावना है। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad