Advertisement

इंटरनेशनल मैग्जीन के कवर पर छाईं पिगी चॉप्स

क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा सही मायनों में सीमाओं से परे हो गई हैं। बेवॉच प्रदर्शन के लिए तैयार है। मेट गाला रेड कार्पेट में भी उनकी अदा की कम चर्चा नहीं थी। अब वह एक मैग्जीन के कवर पर छा जाने के लिए तैयार हैं।
इंटरनेशनल मैग्जीन के कवर पर छाईं पिगी चॉप्स

हाल ही में प्रियंका ने इंटरनेशनल मैगजीन मॉर्डन लग्जरी के लिए कवर शूट किया है। प्रियंका ने अलग-अलग एडिशन के फोटो इंस्टाग्राम पर लगाए हैं। प्रियंका ने अपने काम से दुनिया भर में पहचान बना ली है। यूनिसेफ के एक कार्यक्रम में वह हाल ही में जिम्वाब्बे गई तीं। प्रियंका किसी भी चैरिटी कार्यक्रम में बहुत शौक से शामिल होती हैं। यही वजह है कि वह हर तरह के कार्यक्रमों में लोकप्रिय सेलेब्रिटी बन कर उभरी हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad