Advertisement

हमारे लिए तो यही ऑस्कर है

क्वांटिको धारावाहिक के बाद प्रियंका चोपड़ा की टोपी में एक और पर लग गया है। अब वह ऑस्कर पुरस्कार समारोह में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी।
हमारे लिए तो यही ऑस्कर है

इस खबर के बाद भारत में कई तरह की खबरें आ रही हैं। प्रियंका के प्रशंसकों का कहना है कि प्रियंका का ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचना ही उनके लिए ऑस्कर अवॉर्ड है। प्रियंका इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रेजेंटर की भूमिका में होंगी। उनके साथ जूलियाना मूर, चार्ली थैरोन और रेयान रोसलिंग भी होंगे।

इसी साल प्रियंका को बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए श्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad