Advertisement

प्रियंका की अंगूठी

वैसे तो नायिकाओं की खास ऊंगली में यदि अंगूठी दिख जाए तो हंगामा हो जाता है। इस बार भी हंगामा तो है मगर इतना ज्यादा नहीं। हालांकि चर्चा में एक खास अंगूठी ही है।
प्रियंका की अंगूठी

फिल्म गंगाजल की शूटिंग में व्यस्त रहीं प्रियंका चोपड़ा दूसरी फिल्मों की ओर ध्यान ही नहीं दो पा रही थीं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण फिल्म बाजीराव मस्तानी है, जिसके कुछ सीन फिल्माए जा चुके हैं। अब गंगाजल की शूटिंग पूरी कर वह इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

 

इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं और इसमें शासक रणवीर सिंह बाजीराव की भूमिका निभा रहे हैं। हां तो बात अंगूठी की। प्रियंका इसमें बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं। काशीबाई के कॉस्ट्यूम में उन्होंने कुछ सीन भी फिल्मा लिए हैं। गोलियों की रासलीला-रामलीला के नायक रणवीर वैसे भी अपनी नायिकाओं के साथ खबरों में रहने के आदी हैं। तो हुआ यूं कि उन्होंने प्रियंका को यूं ही मजाक में एक अंगूठी पहना दी। प्रियंका उसे बहुत संभाल कर रखती हैं और इस बार भी जब वह बाजीराव के सेट पर पहुंचीं तो वह अंगूठी उन्होंने अपने अंगूठे में पहनी हुई थी।

 

वैसे बता दें कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मस्तानी की भूमिका निभा रही हैं। रणवीर और दीपिका रामलीला में साथ काम कर चुके हैं और अक्सर साथ में देखे जाते हैं। अब कहीं यह प्रेम त्रिकोण असली रूप धारण न कर ले।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad