Advertisement

ऐसा भी क्या फैशन रणवीर!

रणवीर सिंह की गिनती स्टाइल से रहने वालों में होती है। वह फैशन के लिए नए-नए प्रयोग करने से भी नहीं चूकते हैं। इस बार एक फैशन मैग्जीन के कवर पर उन्होंने प्रयोग की इंतेहा कर दी है।
ऐसा भी क्या फैशन रणवीर!

रणवीर सिंह इस बात से कभी नहीं डरते कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। यही वजह है कि उन्हें नथ पहनने से भी डर नहीं लगा। एल मैगजीन के नए अंक में सिल्वर चेन के साथ रणवीर नथ पहने नजर आएंगे। उनके कई तरह के फोटो हैं जिसमें से एक कवर पर इस्तेमाल होगा।

संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से सफलता के नए पैमाने गढ़ने वाले रणवीर जल्द ही आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बेफिक्र में नजर आएंगे। यह भी फिल्मी दुनिया की बड़ी खबर है क्योंकि आदित्य चोपड़ा ने शाहरूख खान के बजाय रणवीर को लेकर फिल्म बनाने की घोषणा की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad