Advertisement

रश्मिका मंदाना की फिल्म "गुड बाय" का नया गाना हुआ रिलीज

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म गुड बाय का गीत "द हिक सॉन्ग" रिलीज हो गया है। गीत के बोल विकास...
रश्मिका मंदाना की फिल्म

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म गुड बाय का गीत "द हिक सॉन्ग" रिलीज हो गया है। गीत के बोल विकास बहल, अमित त्रिवेदी ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी का है। गीत को आवाज दी है रूपाली मोघे और शर्वी यादव ने। 

 

 

गीत का लिंक :

 

 

गुड बाय की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द गिर्द घूमती है, जहां एक प्रिय व्यक्ति के दुनिया से चले जाने पर, परिवार के सदस्यों को रिश्तों की अहमियत समझ पाती है। उन्हें महसूस होता है कि किस तरह से परिवारिक रिश्तों की मजबूती बड़े से बड़े दुख को संभाला जा सकता है। यह फिल्म प्रत्येक परिवार की कहानी को खूबसूरती से बयां करती है। 

 

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका अमिताभ बच्चन, सुनील ग्रोवर, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना ने निभाई है। फिल्म 7 अक्टूबर सन 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad