Advertisement

सरबजीत की पत्नी बनेंगी रिचा

मैरी कॉम फिल्म से चर्चा में आए निर्देशक उमंग कुमार जल्दी ही पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
सरबजीत की पत्नी बनेंगी रिचा

सरबजीत सिंह गलती से भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंच गए और फिर कभी भारत वापस लौट कर नहीं आ सके। सरबजीत का मामले पर बन रही फिल्म में रिचा चड्डा सरबजीत की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं।

मसान की सफलता के बाद, रिचा फिल्म में सरबजीत की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। सरबजीत भारतीय थे जिनकी पाकिस्तान के जेल में मौत हो गई थी।

रिचा ने कहा, हां उन्होंने मुझ से संपर्क किया है और मैं इस फिल्म में हूं। मुझे लगा यह रोल चुनौतीपूर्ण होगा और इसे करना ही चाहिए। मैं खुद को नहीं रोक पा रही हूं।

हुड्डा के साथ यह रिचा की यह दूसरी फिल्म है। दोनों जल्द ही आने वाली फिल्म मैं और चार्ल्स में नजर आने वाले हैं। ऐश्वर्या इस फिल्म में सरबजीत की तेज-तर्रार बहन दलबीर कौर की भूमिका में होंगी, जिसने लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए संघर्ष किया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad