आयुष ने सोशल मीडिया पर एक फोटो सांझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारा इंतजार खत्म हुआ। हमारा छोटा युवराज अहिल आ गया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पहली बार माता-पिता बने अर्पिता और आयुष को ट्विटर पर कई लोगों ने शुभकामनाएं दी।
सलमान बने मामा
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर बेटे ने जन्म लिया है। अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ 2014 में शादी की थी। यह उनकी पहली संतान है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement