Advertisement

जानें अभिनेता सतीश कौशिक की चर्चित फिल्मों के बारे में

हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता सतीश कौशिक का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। सतीश कौशिक का...
जानें अभिनेता सतीश कौशिक की चर्चित फिल्मों के बारे में

हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता सतीश कौशिक का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। सतीश कौशिक का हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक और अभिनेता लंबा करियर रहा है। उनके निधन के बाद फिल्मी हस्तियों और सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें सतीश कौशिक ने अपने अभिनय से सजाया।

 

मिस्टर इंडिया ( 1987 )

 

मिस्टर इंडिया श्रीदेवी की सफल फिल्म है। इसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया और फिल्म के निर्माता बोनी कपूर बने। फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। मिस्टर इंडिया को श्रीदेवी के डांस और अभिनय के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। "हवा हवाई" और "काटे नहीं कटते ये दिन ये रात" जेसे गीत बेहद लोकप्रिय हुए। सतीश कौशिक ने इस फिल्म में कैलेंडर का किरदार निभाया जो बेहद लोकप्रिय हुआ। 

 

दीवाना मस्ताना (1997) 

 

दीवाना मस्ताना डेविड धवन की सफल फिल्म है। इस फिल्म में गोविंदा और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। जूही चावला फिल्म की मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आईं। फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया। पप्पू पेजर के रोल को सतीश कौशिक ने अपने अभिनय से यादगार बना दिया। 

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी (1997)

 

मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी निर्देशक डेविड धवन की फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, जूही चावला, परेश रावल, कादर खान, हिमानी शिवपुरी और सतीश कौशिक ने मुख्य भूमिका निभाई। अनु मलिक का संगीत और देव कोहली के गीत। फिल्म कामायाब रही और दर्शकों को अक्षय कुमार का कॉमेडियन अवतार खूब पसंद आया। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad