Advertisement

शबाना आजमी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्मदिन है। उनका जन्म 18 सितम्बर सन 1950 को मशहूर शायर...
शबाना आजमी के जन्मदिन पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा की सफल अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्मदिन है। उनका जन्म 18 सितम्बर सन 1950 को मशहूर शायर कैफ़ी आजमी के घर हुआ था। शबाना आजमी हिन्दी सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें कमर्शियल और कलात्मक दोनों की तरह की फिल्मों में कामयाबी मिली। शबाना आजमी के जन्मदिन के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर।

 

 

 

अर्थ (1982)

 

 

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म। कहानी और स्क्रिप्ट महेश भट्ट ने लिखी। कैफ़ी आजमी के गीत और जगजीत सिंह का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल, राज किरन नजर आए। फिल्म की कहानी महेश भट्ट के निजी जीवन से जुड़ी थी। फिल्म में उनके और परवीन बाबी के संबंधों की झलक दिखती है। शबाना आजमी का सशक्त अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। 

 

 

 

 

 

अंकुर (1974)

 

 

निर्देशक श्याम बेनेगल की पहली फीचर फिल्म। श्याम बेनेगल और सत्यदेव दुबे ने स्क्रिप्ट लिखी। वनराज भाटिया का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, साधु मेहर,अनंत नाग, दिलीप ताहिल, प्रिया तेंदुलकर नजर आए। फिल्म की कहानी जातिगत भेदभाव और स्त्री के शोषण पर आधारित है। 

 

 

 

निशांत (1975)

 

 

निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म। विजय तेंदुलकर और सत्यदेव दुबे के संवाद। वनराज भाटिया का संगीत। मुख्य भूमिका में शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, स्मिता पाटिल, अनंत नाग नजर आए। स्त्री यौन शोषण पर बनी सशक्त फिल्म। शबाना आजमी, गिरीश कर्नाड, सत्यदेव दुबे के बेहतरीन अभिनय ने फिल्म को अद्भुत ऊंचाई दी। 

 

 

 

 

मासूम (1983)

 

 

निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म। गुलजार की स्क्रिप्ट। राहुल देव बर्मन का संगीत और गुलज़ार के गीत। मुख्य भूमिका में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, सईद जाफरी, जुगल हंसराज, उर्मिला मातोंडकर नजर आए। विवाहेत्तर संबंधों पर बनी फिल्म मासूम इंसानी संवेदनाओं को खूबसूरत ढंग से दिखाती है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad