Advertisement

मैडम तुसाद संग्रहालय में गौरव बनेंगे शाहरूख

शाहरूख के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है। तभी तो करण जौहर को उनकी नई फिल्म फैन का इंतजार है और लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में शाहरूख की मोम की मूर्ति को इसी फिल्म से जुड़ा लुक दिया जाएगा।
मैडम तुसाद संग्रहालय में गौरव बनेंगे शाहरूख

फिल्म के प्रचार के लिए हमेशा नया सोचना पड़ता है। इस बार फैन फिल्म के निर्माताओं ने अपनी प्रचार रणनीति में मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम यानी मोम के पुतले को भी इसका हिस्सा बनाया है।

यश राज की इस नई फिल्म में शाहरूख खान दो भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना की और दूसरी आर्यन खन्ना के सबसे बड़े फैन गौरव की। अब फिल्म आने से पहले शाहरूख की मोम की प्रतिमा को गौरव की वेशभूषा में ढाला जाएगा। इस प्रतिमा को लंदन में प्रशंसकों के देखने के लिए भी रखा जाएगा।

वायआरएफ इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष अवतार पानेसर ने अपने बयान में कहा, ‘हमारे मैडम तुसाद के साथ काफी लंबे समय से संबध हैं। सार्वजनिक स्थान पर मैडम तुसाद वैक्स प्रतिमा को फिल्म के किरदार के रूप में प्रदर्शित करने से यकीनन शाहरूख खान के प्रशंसक काफी खुश होंगे। निर्देशक मनीष शर्मा की इस फिल्म के एक दृश्य को लंदन के मैडम तुसाद में भी फिल्माया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad