Advertisement

शम्मी कपूर की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शम्मी कपूर की जयंती है। शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर सन 1931 को मुम्बई में...
शम्मी कपूर की जयंती के अवसर पर जानें उनकी फिल्मों के बारे में

आज हिन्दी सिनेमा के सफल अभिनेता शम्मी कपूर की जयंती है। शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर सन 1931 को मुम्बई में हुआ था। शम्मी कपूर की जयंती के अवसर पर डालते हैं उनकी फिल्मों पर एक नजर। 

 

 

जंगली (1961)

 

निर्देशक सुबोध मुखर्जी की फिल्म। शंकर जयकिशन का संगीत। हसरत जयपुरी और गीतकार शैलेंद्र के गीत। फिल्म में मुख्य भूमिका शम्मी कपूर और सायरा बानो ने निभाई।इस फिल्म से सायरा बानो ने हिन्दी सिनेमा में क़दम रखा। फिल्म यादगार साबित हुई। शम्मी कपूर का "याहू" सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गया। 

 

 

कश्मीर की कली (1964)

 

कश्मीर की कली निर्देशक शक्ति सामंत की फिल्म है। ओ पी नय्यर का संगीत और शमशुल हुदा बिहारी के गीत। मुख्य भूमिका शम्मी कपूर, शर्मिला टैगोर और प्राण ने निभाई। फिल्म हिट साबित हुई और शम्मी कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

 

दिल देके देखो (1959)

 

दिल देके देखो फ़िल्म निर्देशक नासिर हुसैन की फिल्म है। उषा खन्ना का संगीत और मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में शम्मी कपूर, आशा पारेख नजर आईं। इस फिल्म से आशा पारेख को पहचान मिली जबकि शम्मी कपूर के कैरियर को भी एक मजबूती मिली। 

 

 

तीसरी मंजिल (1966)

 

फिल्म निर्देशक विजय आनंद की फिल्म। राहुल देव बर्मन का संगीत और मजरुह सुल्तानपुरी के गीत। मुख्य भूमिका में शम्मी कपूर, आशा पारेख, हेलेन, प्रेम चोपड़ा नजर आए। फिल्म कामायाब रही और दर्शकों ने शम्मी कपूर के अभिनय को पसंद किया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad