Advertisement

अभिनेत्री शेफाली शाह ने फिल्म "जलसा" के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

अभिनेत्री शेफाली शाह को फिल्म "जलसा" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। शैफाली शाह को यह पुरस्कार...
अभिनेत्री शेफाली शाह ने फिल्म

अभिनेत्री शेफाली शाह को फिल्म "जलसा" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। शैफाली शाह को यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2022 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में मिला है। इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म समारोहों में विशेष माना जाता है। इस दृष्टि से शेफाली शाह की उपलब्धि महत्वपूर्ण हो जाती है। 

 

 

 

इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न एक वार्षिक इवेंट है, जो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित किया जाता है। इसमें भारत देश की कई फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। 12अगस्त से 20 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाला यह इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का 13वां सीजन है, जिसके लिए अवॉर्ड्स की घोषणा 14 अगस्त को की गई।कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से यह इवेंट डिजिटल माध्यम पर ही आयोजित किया जा रहा था। 

 

दो वर्षों के बाद इसे वर्चुअल और फिजिकल दोनों स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह में 23 विभिन्न भाषाओं की 100 से अधिक फ़िल्में दिखाई जा रही हैं। समय के अनुसार बदलाव को शामिल करते हुए समारोह में ओटीटी माध्यम के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज, सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अभिनेता और अभिनेत्री के नॉमिनेशन को भी शामिल किया गया था। नॉमिनेशन में अगस्त 2021 से लेकर अप्रैल 2022 तक रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में शामिल किया गया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad