Advertisement

चाइना की सुपर गर्ल सनी लियोन

सनी लियोन के साथ तो वही बात रहती है कि वह आह भी भर लें तो उनकी चर्चा शुरू हो जाती है। बॉलीवुड में जाना पहचना नाम बन चुकी सनी इस बार चायना की सुपर गर्ल बन गई हैं।
चाइना की सुपर गर्ल सनी लियोन

मीका सिंह और कनिका कपूर के नए वीडियो, सुपर गर्ल फ्रॉम चायना को सैकड़ों बार देखा जा चुका है। यह थिएटरों में भी दिखाया जा रहा है। टी सीरिज के इस वीडियो के इस गाने के लिए शब्द शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसका संगीत कनिका कपूर ने दिया है। भूषण कुमार ने प्रोड्यूसर हैं और अहमद खान निर्देशक। 

तो इस चाइना की सुपर गर्ल में खास क्या है। एक छोटी कहानी है जिसमें एक गीक (दिन रात कंप्यूटर पर काम करने वाले) लड़के के लिए दोस्त चाइनिज सुपरगर्ल गिफ्ट करते हैं और यह सुपर गर्ल है सनी लियोन।   

सनी लियोन का हॉट अवतार ही इस वीडियो की जान है। आवाज मीका और कनिका की और जलवे सनी के यूट्यूब पर यह सिंगल वीडियो खूब देखा जा रहा है। एक पहेली लीला वाली सनी की पहेलियां इससे और उलझ गई हैं। यानी लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि मैडम लियोनी की रेंज आखिर कहां तक है। 

 

  Close Ad