Advertisement

स्वरा भास्कर की फिल्म "जहां चार यार" का ट्रेलर हुआ लॉन्च

हिन्दी सिनेमा की काबिल अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आगामी फिल्म "जहां चार यार" का ट्रेलर लॉन्च हो गया है।...
स्वरा भास्कर की फिल्म

हिन्दी सिनेमा की काबिल अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आगामी फिल्म "जहां चार यार" का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म चार महिलाओं की जिन्दगी और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज, पूजा चोपड़ा ने निभाई है। 

 

ट्रेलर का लिंक : <iframe width="932" height="524" src="https://www.youtube.com/embed/-oYd3PJJN-4" title="Jahaan Chaar Yaar - Official Trailer | Swara Bhaskar| Shikha T| Meher V| Pooja C| In cinemas Sept 16" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

 

 

फिल्म में दिखाया गया है कि चार महिला मित्र, जब अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों से ऊब जाती हैं तो खुद को खुशी देने के लिए सभी मिलकर गोवा की ट्रिप पर निकल पड़ती हैं। गोवा जाकर कुछ रोमांचक अनुभव होते हैं, जिनकी बात फिल्म करती है। 

 

यह फिल्म कमल पाण्डेय ने निर्देशित की है। लेखक कमल पाण्डेय की यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण "तनु वेड्स मनु", "शादी में जरुर आना" जैसी फिल्मों के निर्माता विनोद बच्चन ने सौंदर्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर चले किया है। फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad