Advertisement

‘कैलेंडर गर्ल्स’ बाहर निकलीं

मधुर भंडारकर सामाजिक विषयों में मनोरंजन और व्यावसायिकता का तड़का लगा कर फिल्में बनाना पसंद करते हैं। चांदनी बार से लेकर फैशन तक उन्होंने किसी न किसी उद्योग को आधार बना कर काम किया है। इस बार वह कैलेंडर पर दिखने वाली खूबसूरत बालाओं पर फिल्म बना रहे हैं।
‘कैलेंडर गर्ल्स’ बाहर निकलीं

कैलेंडर गर्ल का टीजर रीलिज किया गया है। मधुर भंडारकर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। चांदनी बार में बार गर्ल पर उन्होंने बहुत ही संवेदनशील तरीके से फिल्म बनाई थी। इसके बाद ट्रैफिक सिग्नल की अलग दुनिया पर उन्होंने समाज की परतें उधेड़ी थीं। कैसे गरीब बच्चों और भीख मांगने का एक बड़ा व्यापार है, कैसे सिग्नल कई स्याह सच्चाइयों का गवाह होता है, इस पर उन्होंने अपने निर्देशन की का कौशल दिखाया था।

 

उनकी फिल्में हमेशा से ही हट कर होती हैं। मीडिया की दुनिया पर वह पेज थ्री, कॉरपोरेट घरानों और उनकी लड़ाइयों पर कॉरपोरेट, फैशन जगत पर वह फैशन बना चुके हैं। फैशन के लिए इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

 

अब वह ग्लैमर जगत में ही एक और पहलू कैलेंडर पर बात कर रहे हैं। सालों से चिकने पन्नों पर, विदेशी लोकेशंस पर कैलेंडर के लिए मॉडलों की फोटो खींची जाती हैं और खूबसूरत बालाओं से सजा यह कैलेंडर अमीरों की टेबल या दीवारों की शान बढ़ाता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad