Advertisement

फिल्म थैंक गॉड में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक आया सामने

निर्देशक इंद्रा कुमार की आगामी फिल्म थैंक गॉड' की मुख्य अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक सामने...
फिल्म थैंक गॉड में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक आया सामने

निर्देशक इंद्रा कुमार की आगामी फिल्म थैंक गॉड' की मुख्य अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के निर्माताओं ने रकुल प्रीत सिंह का फर्स्ट लुक जारी करते हुए बताया कि रकुल फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

 

फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो प्राणियों के पाप और पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा युवक अयान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जो आकस्मिक मृत्यु के कारण यमलोक पहुंचता है और उसकी अजय देवगन यानी चित्रगुप्त से मुलाकात होती है।

 

 

ट्रेलर लिंक :

 

 

 

फिल्म का निर्देशन इंद्रा कुमार ने किया है। भूषण कुमार ने टी सीरीज के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। थैंक गॉड की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है। तनिष्क बागची, रोचक कोहली और आनंद राज आनंद का संगीत है। गीत मनोज मुन्तशिर, रश्मि विराग, समीर ने लिखे हैं। फिल्म "थैंक गॉड" 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad