Advertisement

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स हुई री रिलीज

साल 2022 में सफलता के परचम लहराने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स आज 19 जनवरी 2023 को देशभर की सिल्वर स्क्रीन पर री...
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स हुई री रिलीज

साल 2022 में सफलता के परचम लहराने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स आज 19 जनवरी 2023 को देशभर की सिल्वर स्क्रीन पर री रिलीज हो गई है। फिल्म को 19 जनवरी को विशेष रूप से री रिलीज किया गया है। 19 जनवरी को कश्मीरी पंडितों के नरसंहार दिवस के रूप में याद किया जाता है। 

फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म की री रिलीज की जानकारी दी। दोनों ने ही कहा कि यह पहला मौका है, जब कोई हिन्दी फिल्म एक साल के भीतर री रिलीज हुई है। 

साल 1990 में कश्मीरी पंडितों पर कश्मीर में हुए जुल्म और बर्बरता को उजगार करती फिल्म द कश्मीर फाइल्स पिछले वर्ष 11 मार्च सन 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देशभर में जबरदस्त समर्थन मिला था। हिंदू और राष्ट्रवादी समुदाय ने फिल्म को खूब पसंद किया था। एक तबका फिल्म को नफरत बढ़ाने वाली करार दे रहा था लेकिन इस इसके बावजूद फिल्म ने 300 करोड़ का कारोबार किया। 

फिल्म में मुख्य भूमिका अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी,पुनीत इस्सर, मिथुन चक्रवर्ती ने निभाई। साल 2023 के ऑस्कर नॉमिनेशन में भी द कश्मीर फाइल्स का नाम शामिल हुआ। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad