Advertisement

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, डॉक्यूमेंट ट्वीट कर बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

आज भारत देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर जहां एक तरफ जगह जगह ध्वजारोहन समंधित कई कार्यक्रम...
अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, डॉक्यूमेंट ट्वीट कर बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिन्दुस्तानी

आज भारत देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर जहां एक तरफ जगह जगह ध्वजारोहन समंधित कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, अब अक्षय कुमार एक भारतीय नागरिक बन गए हैं।

बॉलीवुड के अभिनेता और खिलाड़ी कुमार नाम से प्रसिद्ध, अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने खुद X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्टर ने लिखा, "दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी।"

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म "ओएमजी 2" फिलहाल बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही है। सनी देओल की "गदर 2" के साथ साथ अब अक्षय की फिल्म ने भी सफलता की तरफ बड़ी छलांग लगाई है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं।

अक्षय कुमार की इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को 12 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अबतक 55 करोड़ रुपए हो चुका है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में और भी बंपर कमाई करेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad