Advertisement

बिकने की कगार पर राज कपूर का मशहूर आरके स्टूडियो

लगभग 70 साल पहले राज कपूर द्वारा बनाया गया आरके स्टूडियो बिकने की कगार पर है। साल 1940 में बना यह स्‍टूडियो...
बिकने की कगार पर राज कपूर का मशहूर आरके स्टूडियो

लगभग 70 साल पहले राज कपूर द्वारा बनाया गया आरके स्टूडियो बिकने की कगार पर है। साल 1940 में बना यह स्‍टूडियो मुंबई के चेंबूर इलाके में 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरके स्‍टूडियो को बेचने का फैसला राज कपूर की फैमिली ने मिल कर लिया है। इस स्‍टूडियो को बेचने में उनकी पत्नी कृष्णा, उनके बेटों रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और बेटियों रीमा जैन और ऋतु नंदा की मंजूरी शामिल है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरके स्‍टूडियो को बेचने पर ऋषि कपूर ने कहा कि उन्‍होंने इस स्‍टूडियो को कई बार रेनोवेट करवाया था मगर बार-बार ऐसा करते रहना मुमकिन नहीं हो पाता। कई बार चीजें हमारे हिसाब से नहीं होती। हम सभी इस बात से काफी दुखी हैं। कपूर खानदान ने बताया है कि दो एकड़ में निर्मित इस स्‍टूडियो का आधा हिस्‍सा ही बेचा जाएगा, जबकि आधे हिस्से को दोबारा रेनोवेट किया जाएगा।

राज कपूर ने इस स्‍टूडियो का निमार्ण तब ही करवाया था, जब उन्‍होंने अपनी फिल्‍में बनानी शुरू की थी। इसके बाद जब उनकी मौत 1988 में हुई तब से लेकर अब तक उनके इस स्‍टूडियो को उनका परिवार ही चला रहा था। रणबीर कपूर ने भी कई बार इस स्टूडियो को पुनर्जीवित करने की इच्छा जताई थी पर अब लग रहा है ऐसा मुमकिन नहीं हो सकेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad