Advertisement

सलमान खान के घर गोली चलाने मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को...
सलमान खान के घर गोली चलाने मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार दोनों आरोपियों को गुजरात से पकड़ लिया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों आरोपियों को लेकर मंगलवार सुबह रवाना होगी। दोनों से मुंबई में पूछताछ की जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने भुज से पकड़ा और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है। रविवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने बांद्रा इलाके में खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी।

बता दें कि अभिनेता सलमान के आवास के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी। इसके बाद वह भाग निकले थे, पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad