Advertisement

'पाकीजा' की अभिनेत्री गीता कपूर का हुआ निधन, बच्चों ने घर से कर दिया था बाहर

फिल्म 'पाकीजा' में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली गीता कपूर ने शनिवार की सुबह दुनिया को...
'पाकीजा' की अभिनेत्री गीता कपूर का हुआ निधन, बच्चों ने घर से कर दिया था बाहर

फिल्म 'पाकीजा' में राजकुमार की दूसरी पत्नी का किरदार निभाने वाली गीता कपूर ने शनिवार की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह 9 बजे वृद्धाआश्रम में आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर की पुष्टि प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल पर की है। उन्होंने गीता कपूर का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उनका शव नजर आ रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, '57 साल की गीता कपूर के पार्थिव शव के पास खड़ा हूं, जिन्हें एक साल पहले उनके बच्चे एसआरवी असपताल में छोड़ कर चले गए थे। ओल्ड एज होम में उन्होंने आज अपनी आखिरी सांस ली। हमने उनका काफी ख्याल रखने की कोशिश की, लेकिन बेटे और बेटी का इंतजार उन्हें दिन प्रतिदन कमजोर बना रहा था।'

बच्चों को देखने की थी ख्वाहिश

अशोक ने कहा, 'पिछले एक साल से वह अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। पिछले शनिवार हमने उन्हें खुश करने के लिए एक ब्रेकफास्ट अरेंज किया था। वह ठीक थीं लेकिन खुश नहीं थीं। वह बस अपने बच्चों को देखना चाहती थीं। और इसी आखिरी ख्वाहिश के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'

गीता कपूर ने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था लेकिन उनको कमाल अमरोही की ‘पाकीजा’ के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad