Advertisement

सिंगर यश वडाली गिरफ्तार, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

फिल्म 'सनम रे' के टाईटल ट्रैक से लाखो दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली इन दिनों मुसीबत में हैं। महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस ने यश वडाली को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंगर यश वडाली गिरफ्तार, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बता दें कि गायक यश वडाली पर आईपीसी की धारा 354 और 504 के तहत मामला दर्ज किया किया है। गायक को शुक्रवार को दिंडोशी सेशन कोर्ट में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे पहले यश वडाली ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एंटीसिपेटरी बेल एप्लिकेशन कोर्ट में दायर की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दी थी।

एएनआई के मुताबिक, महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद सिंगर यश वडाली को गुरुवार देर रात मुंबई के ओशिवारा से गिरफ्तार किया गया है। 


दरअसल, पूरा मामला यह है कि बंगुरनगर पुलिस थाने में एक महिला (40) ने यश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि यश ने एक पार्टी में उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की, जिसके बाद उन्होंने ये एक्शन लिया है। पार्टी में महिला ने यश से गाना सुनने की इच्छा जताई थी। तभी उन्होंने महिला को ये कहकर मना कर दिया कि वो उनको नहीं जानते हैं और किसी को भी फ्री में गाना नहीं सुनाते है। इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि यश ने उनके साथ बदसलूकी की। साथ ही, जब महिला ने इसका विरोध करना चाहा तो नशे में धुत यश ने धमकी भी दी।

वडाली ब्रदर्स के परिवार जाने माने सिंगर वडाली ब्रदर्स के परिवार से जुड़े यश वडाली पंजाबी और हिंदी में गाने के साथ म्यूज़िक भी कंपोज करते हैं। कुछ वीडियो अल्बम में काम कर चुके यश ने मीका सिंह के साथ भी स्टेज परफॉर्मेंस किया है, लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'सनम रे' के गाने से मिली। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad