बॉलीवुड की चांदनी यानी श्रीदेवी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। आज दुबई से उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। फिलहाल कुछ कागजी प्रक्रियाओं की वजह से अभी तक उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों को नहीं मिला है। इसके अलावा एनओसी मिलना भी बाकी है।
जानकारी के मुताबिक, कागजी प्रक्रियाओं के बाद आज दोपहर 12 के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई भेजा जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से लाने के लिए देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी का प्राइवेट जेट दुबई भेजा गया है। वहीं, मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर अंतिम दर्शन को रिश्तेदार, दोस्त, फिल्मी जगत की सभी हस्तियां और फैंस पहुंचने लगे हैं।
Mumbai: Latest visuals from outside the residence of #Sridevi; her mortal remains will be brought to India from Dubai today. pic.twitter.com/pAz2Xav4lG
— ANI (@ANI) February 26, 2018
Early morning visuals from outside #Sridevi's residence in Mumbai's Andheri. Her mortal remains to be brought back to India today. pic.twitter.com/1xCCXWXBOu
— ANI (@ANI) February 26, 2018
लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार
दुबई में रविवार देर शाम पोस्टमार्टम पूरा हो गया। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, यूएई के अधिकारियों ने बताया है कि श्रीदेवी का परिवार पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद जनरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिक एविडेंस की तरफ से की गई लेबोरेटरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव आज उनके परिवार को सौंपा जाएगा।
खलीज टाइम्स ने बताया है कि जिस अस्पताल में श्रीदेवी का पोस्टमॉर्टम हो रहा है उसके बाहर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई है, ये श्रीदेवी के शव का बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वो अपनी पसंदीदा स्टार को श्रंद्धाजलि दे सकें।
People are waiting outside the morgue to pay their last respect to actress, #Sridevi - https://t.co/1c7fpnl5Zm
Photos by Leslie Pableo | KT pic.twitter.com/gSxqvp4DDc
— Khaleej Times (@khaleejtimes) February 25, 2018
बॉलीवुड में शोक की लहर
श्रीदेवी की इस तरह अचानक मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की अचानक मौत से बॉलीवुड भी सन्न है। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ की मौत की खबर सुनकर रविवार सुबह से ही उनके घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी उनके घर पहुंच रहे हैं। करण जौहर भी श्रीदेवी के घर पर नजर आए।
Karan Johar at the residence of actor Anil Kapoor in Mumbai's Juhu #Sridevi. pic.twitter.com/kTY8jhFrG6
— ANI (@ANI) February 25, 2018
अमर सिंह भी श्रीदेवी के घर पहुंचे। दुबई में जिस शादी में श्रीदेवी और उनका परिवार गया था। बताया जा रहा है कि वहां अमर सिंह भी गए थे, लेकिन वो शादी के दूसरे दिन ही लौट आए थे और श्रीदेवी अपने परिवार के साथ वहां रुक गई थीं।
Amar Singh visits residence of Anil Kapoor in Mumbai's Juhu #Sridevi pic.twitter.com/mp9ocfV9CY
— ANI (@ANI) February 25, 2018
श्रीदेवी के घर पहुंचे अनुपम खेर ने कहा, मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। वो हमेशा याद की जाएंगी। देश ने एक बड़े स्टार को खो दिया है।
#Sridevi will always remain alive in my memory. It feels awkward to speak of her in the past tense. We have lost the biggest star of our country. I still cannot believe it. It will take many years to register what has actually happened: Anupam Kher in Mumbai pic.twitter.com/Ay4MTSznDL
— ANI (@ANI) February 26, 2018
श्रीदेवी को उस दौर की अभिनेत्री माना जाता है जब सिनेमा हाल सिर्फ शहरों में होते थे और गांवों में लोग वीसीआर में फिल्में देखते थे। जब भी कोई खास मौका होता लोग गांवों में वीसीआर लगवाते। उस दौर में नगीना, मिस्टर इंडिया, लम्हे जैसी तमाम फिल्में दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रही थीं। हर कोई श्रीदेवी की अदा का दीवाना था और युवा अपनी गर्लफ्रेंड में श्रीदेवी को ही देखते थे। फिल्म निगाहें में श्रीदेवी का लंबा कुर्ता और खुले बाल वाला अंदाज आज भी लोगों के जहन में है।