Advertisement

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को बताया 'राष्ट्रपत्नी', बीजेपी ने कहा, माफी मांगे सोनिया गांधी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को...
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति को बताया 'राष्ट्रपत्नी', बीजेपी ने कहा, माफी मांगे सोनिया गांधी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी पर देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुर्मू को "राष्ट्रपत्नी" कहने के लिए लोकसभा में पार्टी के शीर्ष नेता चौधरी के विरोध में भाजपा सदस्यों ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को रोक दिया। उन्होंने चौधरी की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की।

पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, "सोनिया गांधी ने चौधरी को लोकसभा में बोलने के लिए नेता नियुक्त किया है और उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ "अपमानजनक" टिप्पणी की है। इसलिए, कांग्रेस प्रमुख को देश से माफी मांगनी चाहिए।"

कांग्रेस के इस रुख पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कि चौधरी पहले ही टिप्पणी के लिए माफी मांग चुके हैं, पात्रा ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को नीचा दिखाने के लिए सांसद को "दंडित" करने की आवश्यकता है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad