Advertisement

एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली, तेलंगाना का रहने वाला बिहार के सुपौल में पदस्थ था

बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के वीरपुर में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक...
एसएसबी के जवान ने खुद को मारी गोली, तेलंगाना का रहने वाला बिहार के सुपौल में पदस्थ था

बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के वीरपुर में आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

मृत जवान की पहचान चिमाला विष्णु के रूप में हुई। जवान 45वीं बटालियन में काम कर रहा था और तेलंगाना का रहने वाला था। और सुपौल में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि जिस समय उन्होंने खुद को गोली मारी वह ऑन ड्यूटी थे। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में वीरपुर थाना अध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया है कि मृतक चिमाला विष्णु एसएसबी की 45वीं बटालियन के फतेहपुर बीओपी में तैनात थे। विष्णु तेलंगाना के कार्तिकेनगर थाना एल्लानाडू का रहने वाले थे। उनकी आठ महीने पहले शादी हुई थी। उन्होने खुद को गोली क्यों मारी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। वीरपर थाने में यूडी कांड संख्या 03/2022 दर्ज कर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad