Advertisement

बिहार: मुकेश साहनी को बड़ा झटका, विकासशील इंसान पार्टी के तीनों विधायक भाजपा में हुए शामिल

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है। वीआईपी के सभी तीन...
बिहार: मुकेश साहनी को बड़ा झटका, विकासशील इंसान पार्टी के तीनों विधायक भाजपा में हुए शामिल

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा है। वीआईपी के सभी तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा अध्‍यक्ष से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी गई है। पार्टी के तीनों विधायक राजू सिंह, मिश्री लाल और स्वर्णा सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस प्रकरण के बाद बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ वीआईपी पार्टी के तीनों विधायक मिश्रीलाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिले हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायक (स्वर्ण सिंह, राजू सिंह और मिश्री लाल यादव) भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनसे कोई नाराजगी नहीं है, वो बस अपने घर लौटे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले से ही मुकेश सहनी और भाजपा में तकरार बढ़ रही थी। लगातार यह कहा जा रहा था कि मुकेश सहनी के साथ उनके तीनों विधायक नहीं हैं। उनके फैसलों का वीआईपी पार्टी में ही विरोध है लेकिन कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad