Advertisement

बिहार चुनाव परिणाम: मतगणना के रुझानों में बाहुबली प्रत्याशियों का दबदबा कायम

बिहार में नीतीश कुमार की वापसी होगी या तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे, इसका फैसला आज साफ हो जाएगा। इस बार...
बिहार चुनाव परिणाम: मतगणना के रुझानों में बाहुबली प्रत्याशियों का दबदबा कायम

बिहार में नीतीश कुमार की वापसी होगी या तेजस्वी यादव सरकार बनाएंगे, इसका फैसला आज साफ हो जाएगा। इस बार का बिहार चुनाव तेजस्वी यादव की रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ के चलते बेहद रोमांचक हो गया है। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी कई बाहुबली चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

 

बिहार विधानसभा चुनाव की आज जारी मतगणना के रुझानों में बाहुबली प्रत्याशी में अपने-अपने क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार तीन चरण में हुए चुनाव के रुझान उम्मीद से थोड़ा अलग जरूर है। चुनाव परिणामों के रुझानों में कई बाहुबली प्रत्याशी आगे चल रहे हैं और इससे क्षेत्र में दबदबा का पता चलता है।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से के जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली अनंत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह को 15371 वोट मिले हैं। 

 

वहीं, कुचायकोट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली अमरेंद्र पांडे और पप्पू पांडे भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से बढ़त बनाए हुए हैं। इसी तरह लालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली मुन्ना शुक्ला और तरारी से निर्दलीय ताल ठोक रहे सुनील पांडे ने भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ दिया है। इन क्षेत्रों में इनकी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने अभी से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

अनंत सिंह

मोकामा विधायक अनंत सिंह को बिहार का सबसे चर्चित बाहुबली माना जाता है। सिंह कुछ साल पहले तक जेडीयू में थे और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खास समझा जाता था, लेकिन 2015 में नीतीश कुमार से अनबन होने के बाद उनका जेडीयू से रिश्ता टूट गया। फिर सिंह निर्दलीय विधायक बने और इस बार आरजेडी का दामन थाम लिया। अनंत सिंह को अपनी जीत पर इतना भरोसा है कि नतीजों से पहले ही उनके आवास पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर 20 हजार लोगों के खाने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि एग्जिट पोल सही साबित होंगे।

रीतलाल यादव

तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह के अलावा दबंग रीतलाल यादव पर भी दांव लगाया है। वह दानापुर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रीतलाल यादव कुछ ही दिन पहले जेल से आए थे। पटना के दानापुर से राजद के रीतलाल यादव भी काफी बढ़त बनाए हुए हैं। रीतलाल यादव को 31501 वोट मिले हैं। 

आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली

इसी तरह, बाहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी को भी राजद ने चुनावी मैदान में उतारा है। आनंद गोपालगंज के पूर्व डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड के आरोपी के रूप में जेल में सजा काट रहे हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद को पार्टी ने सहरसा विधानसभा सीट से मौका दिया है। लवली सिंह को इस सीट से 30152 वोट मिले हैं जबकि बीजेपी  उममीदवार आलोक रंजन को 48416 वोट मिले हैं।

प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह

आरजेडी के सांसद रह चुके बाहुबली प्रभुनाथ सिंह इन दिनों जेल में हैं। इसलिए उनकी जगह आरजेडी ने उनके बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है। लालू यादव के करीबी रहे इस पूर्व नेता के बेटे रणधीर सिंह छपरा विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से रणधीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 10866 वोट मिले हैं।

राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी

नवादा से दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी पर आरजेडी ने एक फिर दांव लगाया है। विभा आरजेडी से लोकसभा 2019 का चुनाव हारी थीं। इस सीट से विभा देवी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 13880 वोट मिले हैं। 

बिंदी यादव की पत्नी मनोरमा देवी

मनोरमा देवी जदयू की विधान पार्षद हैं और उन्हें बाहुबली नेता बिंदी यादव की पत्नी के रूप में पहचाना जाता है. मनोरमा देवी के परिवार की पहचान कुछ साल पहले हुए आदित्य सचदेव हत्याकांड से भी रही है। वह गया की अतरी विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से मनोरमा देवी भी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 19560 वोट मिले हैं।

अरुण यादव की पत्नी किरण देवी

वहीं, भोजपुर जिले के विधायक अरुण यादव की पत्नी की सीट पर भी सबकी नजर रहेगी। अरुण यादव नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे थे। ऐसे में पार्टी ने उनकी पत्नी किरण देवी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। संदेश विधानसभा में 1648 मत से महागठबंधन की किरण देवी आगे चल रही हैं। किरण देवी को 2156 विजेंद्र यादव को 506 एवं श्वेता सिंह को 1186 मत मिले।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad