Advertisement

"उनके अपने ही राज्य में पैर जमाने की कोई गारंटी नहीं..." - INDIA गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका पर प्रशांत किशोर

लोकसभा चुनाव निकट हैं और विपक्षी एकजुटता का आह्वान कर रहे तमाम विपक्षी नेता INDIA गठबंधन की अगली बैठक की...

लोकसभा चुनाव निकट हैं और विपक्षी एकजुटता का आह्वान कर रहे तमाम विपक्षी नेता INDIA गठबंधन की अगली बैठक की तैयारी में जुटे हैं। मुंबई में होने वाली दो दिवसीय बैठक में बिहार सीएम नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की अटकलों के बीच प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनके (नीतीश कुमार) अपने राज्य में पैर जमाने की गारंटी नहीं है।

प्रशांत किशोर ने कहा, "जहां तक नीतीश कुमार की कोशिशों की बात है तो उनकी खुद की हालत इतनी खराब है कि उनके अपने ही राज्य में पैर जमाने की कोई गारंटी नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के लिए वह क्या कर सकते हैं?"

उन्होंने आगे कहा, "यदि आप क्रम को देखें तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, टीएमसी है, उसके बाद डीएमके आती है- उन्होंने अपना पूरा राज्य जीता है और उनके पास 20-25 सांसद हैं।"

"वे अपना राज्य जीतने का दावा कर सकते हैं। नीतीश कुमार के पास कुछ नहीं है- ना दल है, ना छवि है। उन्हें किस आधार पर (INDIA का संयोजक) बनाया जा सकता है?"

#WATCH जहां तक नीतीश कुमार की कोशिशों की बात है तो उनकी खुद की हालत इतनी खराब है कि उनके अपने ही राज्य में पैर जमाने की कोई गारंटी नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता के लिए वह क्या कर सकते हैं? यदि आप क्रम को देखें तो सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, टीएमसी है, उसके बाद… pic.twitter.com/28LEO0LvpT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2023

मंगलवार को एचएएम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने कहा, ''उन्हें (बिहार के सीएम-जेडीयू नेता नीतीश कुमार को) बेंगलुरु में साफ रास्ता दिखा दिया गया था। इसलिए वह वापस आ गए। देखते हैं मुंबई में क्या होता है। नीतीश कुमार कहते हैं कि वह महत्वाकांक्षी नहीं हैं।"

"ना में हां है ये। जहां तक (बिहार के मंत्री) श्रवण कुमार का सवाल है, अगर वह कुछ कह रहे हैं, तो इसे नीतीश कुमार द्वारा कहा गया मानना चाहिए। अगर उन्हें (प्रधानमंत्री बनने की) इच्छा नहीं होती, तो वे इतना क्यों घूमते ?"

#WATCH | Khagaria, Bihar | HAM founder Jitan Ram Manjhi says, "He (Bihar CM-JDU leader Nitish Kumar) was shown a clear path in Bengaluru. So, he had come back. Let's see what happens in Mumbai...Nitish Kumar says he is not ambitious....Naa mein haan hai ye. As far as (Bihar… https://t.co/PZRmnhbsCw pic.twitter.com/wxk9NsIsec
— ANI (@ANI) August 29, 2023

दरअसल, मुंबई में INDIA गठबंधन की अगली बैठक से पहले 'संयोजक की भूमिका स्वीकार करेंगे' के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था, "मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।"

#WATCH मैं कुछ भी नहीं बनना चाहता, ये बात मैं आपको बार-बार कहता आया हूं। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं: मुंबई में INDIA गठबंधन की अगली बैठक से पहले 'संयोजक की भूमिका स्वीकार करेंगे' के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार pic.twitter.com/QTgOApbqes
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2023

INDIA गठबंधन के सदस्य 1 सितंबर को मुंबई में एक संयुक्त बैठक करने वाले हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति और अलग अलग राज्यों में सीटों के विभाजन पर चर्चा होगी। इस बैठक में INDIA गठबंधन का लोगो भी लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी तरफ़, एनडीए की बैठक भी इसी तारीख को होनी है, जिसमें गठबंधन के नए मित्र अजित पवार भी शामिल होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad