Advertisement

कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए किया वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त, हिमाचल चुनाव पर नजर रखेंगे भूपेश बघेल

कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को...
कांग्रेस ने गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए किया वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त, हिमाचल चुनाव पर नजर रखेंगे भूपेश बघेल


कांग्रेस ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्रमश: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि टी एस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को गुजरात चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत को गुजरात चुनाव और बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

बता दें कि कांग्रेस दोनों राज्यों में भाजपा से सत्ता हथियाना चाहती है। विधानसभा चुनावों के अंतिम दौर में, पार्टी पंजाब को आप से हार गई और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसमें भाजपा ने चार राज्यों में सत्ता बरकरार रखी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad