Advertisement

चुनाव नतीजे: धामी, रावत, चन्नी और मौर्य पिछड़े, इन बड़े चेहरों को हार का डर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे...
चुनाव नतीजे: धामी, रावत, चन्नी और मौर्य पिछड़े, इन बड़े चेहरों को हार का डर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी चार राज्यों में सरकार बनाती दिख रही है, वहीं, पंजाब में अभूतपूर्व लीड लेते हुए आम आदमी पार्टी सत्ता के करीब पहुँच गई है।

हालांकि, इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिल रहे हैं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी सीट से पीछे चल रहे थे। वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सांवत जी ने बढ़त बना ली है, लेकिन  मुकाबला अभी कांटें का चल रहा है। इसके अलावा, स्वामी प्रसाद मौर्य, केशव मैर्य, नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत आदि जैसे नेता भी अपनी-अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

वो बड़े नेता जो पीछे चल रहे हैं-

स्वामी प्रसाद मौर्य- योगी आदित्यनाथ सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, हाल ही जिन्होंने समाजवादी पार्टी में ज्वाइन किया था। वो फाजिल नगर सीट से भाजपा प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से 4,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

हरीश रावत- लालकुवा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत 10,000 से अधिक मतों से पीछे रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू- अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर से 4267 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह- पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पटियाला से हार गए हैं।  उनको आप प्रत्याशी अजीत पाल सिंह कोहली ने 19 हजार वोटों से हराया है। कैप्टन को 28007 तो वहीं अजीत पाल को 47704 वोट मिले है।

पुष्कर सिंह धामी- ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं।उनको 12,989 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 14057 मत प्राप्त हुए हैं।

केशव प्रसाद मौर्य- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

सुखबीर सिंह बादल- जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ विधानसभा में 22,843 वोटों से और चमकौर साहिब विधानसभा में 2671 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

उत्पल पर्रिकर- गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर गुरुवार को पणजी विधानसभा सीट से भाजपा के अतानासियो मोनसेराटे से हार गए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad