Advertisement

अलीगढ़ के बाद कुशीनगर में 12 साल की दलित लड़की से छह लोगों ने किया बलात्कार

अलीगढ़ में अबोध बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कुशीनगर जिले से भी इसी तरह के जघन्य अपराध की...
अलीगढ़ के बाद कुशीनगर में 12 साल की दलित लड़की से छह लोगों ने किया बलात्कार

अलीगढ़ में अबोध बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कुशीनगर जिले से भी इसी तरह के जघन्य अपराध की जानकारी मिली है। यहां 12 वर्षीय दलित लड़की के साथ छह लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने की घटना हुई है।

घर वालों के सामने उठा ले गई लड़की को

एसपी ने बताया कि पीड़ित लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का लड़की के परिवार के साथ शुक्रवार की सुबर नाले के निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। शाम को आरोपी ने परिवार के सामने लड़की को उसके घर से उठा ले गए और बलात्कार किया। उठाने पर विरोध करने पर उन्होंने परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की। लड़की की मां ने पुलिस में शनिवार को लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार यह घटना अहीरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम को हुई। बलात्कार के छह आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक आर. एन. मिश्रा ने बताया कि इन सभी छह आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad